Bihar

बिहार: ‘लेकिन मेरे आने तक दाह-संस्कार मत करना’, सामने थी मां की अर्थी, दिल पर पत्थर रख मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची काजल

बिहार में नवादा से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। मैट्रिक की परीक्षार्थी काजल कुमारी की मां का शुक्रवार सुबह किसी बीमारी के कारण निधन हो गया। लेकिन काजल ने हौसला दिखाने का काम किया। छात्रा दूसरी पाली में परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच गई। हालांकि सेंटर पहुंचने पर भी काजल की आंखें जरूर नम थी। वो अपने आप को संभाल रही थी, लेकिन मां को याद कर बार-बार उसकी आंखों से आंसू टपक रहे थे। जब परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तो सभी ने काजल का हौसला बढ़ाया। पदाधिकारियों ने काजल को धैर्य के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

छात्रा की मां लंबे समय से थी बीमार

बताया जा रहा है कि नवादा सदर प्रखंड के ओरैना गांव की रहने वाली काजल कुमारी की मां लालमुनी देवी लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित थी। जिसके कारण आज सुबह उसकी मां का निधन हो गया। इस घटना के बाद काजल ने परीक्षा नहीं देने का मन बना लिया, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद काजल परीक्षा देने के लिए तैयार हो गई।

परीक्षा देकर लौटने तक दाह संस्कार नहीं

ग्रामीणों के समझाने पर काजल परीक्षा देने के लिए तैयार हो गई। लेकिन उसने ये भी शर्त रखी थी कि जब तक वो परीक्षा देकर घर नहीं लौटती, तब उसकी मां का दाह संस्कार नहीं होगा। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ काजल करीब 1ः00 बजे दूसरी पाली की परीक्षा देने जीवन ज्योति स्कूल पहुंची। काजल के इस हौसले को देखते हुए पूरा गांव सलाम कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago