Bihar

क्या लीक हो गया है बिहार इंटर का पहला पेपर? एग्जाम से पहले WhatsApp पर आ गया मैथ्स का प्रश्नपत्र!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bihar Board 12th Exam 2023 Paper Leak: बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के क्वेश्चन पेपर लीक होने की जानकारी मिली है. आज से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मैथ्स का एग्जाम होना है, लेकिन Bihar Board एग्जाम की शुरुआत से पहले ही क्वेश्चन पेपर वाट्सएप ग्रुप में सर्कुलेट होने लगा. क्वेश्चन पेपर के वायरल होने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन मच गया है. इस साल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में क्वेश्चन पेपर का वायरल होना इन सबके लिए चिंता की बात है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं क्लास के एग्जाम के शुरू होने से पहले ही छात्रों तक वाट्सएप के जरिए क्वेश्चन पेपर पहुंच चुका था. एग्जाम से ठीक आधे घंटे पहले जमुई और नालंदा में पेपर लीक हो गया. एग्जाम की शुरुआत सुबह 9.30 बजे होने वाली थी, लेकिन आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे से ही वाट्सएप ग्रुप में मैथ्स का क्वेश्चन पेपर वायरल हुआ. हालांकि, अभी एग्जाम चल रहा है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा के खत्म होने के बाद ही असल जानकारी सामने आ पाएगी .वहीं, इस मामले में नालंदा के जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने जानकारी दी कि ये सिर्फ अफवाह है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago