Samastipur

समस्तीपुर में दुल्हन की तरह सजाया गया परीक्षा केन्द्र, कार्पेट-फूलों की बारिश-गुब्बारे-चाॅकलेट सबका इंतजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी है। समस्तीपुर जिले भर में कुल 73 केंद्र बनाया गया है, जिसमें समस्तीपुर मुख्यालय में 50 केंद्र, रोसड़ा में 13 व पटोरी एवं दलसिंहसराय अनुमंडल में 5-5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं आदर्श परीक्षा केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। केंद्र को कार्पेट, फूलों और गुब्बारे से सजाया गया है। वहीं परीक्षार्थियों पर फूलों की बारिश व चाॅकलेट देकर प्रवेश कराया गया। आर्दश परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षार्थी भी टेंशन के बजाए हसंते-मुस्कराते नजर आएं।

आदर्श केंद्रों पर केवल बालिका परीक्षार्थी हैं, वहीं अधिकारी भी महिला ही है। बताया गया कि समिति के निर्देश पर समस्तीपुर के बालिका उवि घोषलेन व बालिका उवि काशीपुर, रोसड़ा के मैकडोनाल्ड मवि व पटोरी के जीवनी उवि को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां केवल बालिका परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगी। वहीं केंद्रों पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के रूप में महिला ही मौजूद है। वहीं केंद्रा अधीक्षकों को और शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छ और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने को लेकर उनसे आह्वान किया है।

जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा :

बताया गया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। सभी को इसकी जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा देनी होगी। वहीं कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जबकि परीक्षा के दिन वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago