Bihar

शिवरात्रि पर इस केंद्रीय मंत्री की हत्या की थी साजिश, एक युवक हुआ गिरफ्तार

शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कि हत्या करने का वीडियो जारी किया गया था. जिस पर वैशाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वीडियो में कहा गया है की नित्यानंद का सुपारी लेकर शिवरात्रि के मौके पर गोली मार देने का मन है, यह बात 3 साल से उसके सपने में आ रही है. इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया. इसकी भनक लगते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में बैठ कर बात करते दिख रहे हैं. इसी में से एक युवक अचानक नित्यानंद राय के बारे में कहता है कि तीन साल से शिवरात्रि से पहले हमको सपना आता है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए हैं. वह बैल पर जा रहा है और हम गोली दाग दिए.

वैशाली पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था. इसमें एक युवक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था और उनपर हमले की बात कर रहा था. आरोपित का नाम माधव कुमार झा, पिता-अविनाश कुमार झा, थाना गोरैल, वैशाली है.

वैशाली पुलिस ने यह भी बताया है कि सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया.त्वरित कार्रवाई करते आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इस वीडियो बनाने वाले युवक की भी तलाश कर रही है ओर लगातार छापेमारी में पुलिस लगी हुई है. युवक से लगातार पुलिस पूछताछ थाने में कर रही है.

वहीं, युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR भी नगर थाने में दर्ज की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है.

बता दें कि हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बाबा भोलेनाथ को बैलगाड़ी पर सवार कर नित्यानंद गाड़ीवान बनते हैं. जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालुओं के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाती है. इस बार शिव बारात में नित्यानंद राय के शामिल होने का कार्यक्रम तय था. इसमें बदमाश ने उन पर हमले की तैयारी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago