National

‘कभी नहीं भूल सकते शहीदों का सर्वोच्च बलिदान’- जब आज ही के दिन पुलवामा हमले से दहल उठा था देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

14 फरवरी 2019 का दिन भारत कभी नहीं भूल सकता. भारत के लिए यह काले दिन की तरह है. एक तरफ जहां आज दुनिया भर के लोग वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रहे हैं, वहीं भारत इस दिन शहीद हुए अपने शहीदों को याद करेगा. यह दिन भारत के लोगों को झकझोर कर रख देती है. दरअसल, इसी दिन साल 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला (Pulwama Attack) हुआ था. आज इस हमले के 4 साल (Pulwama Attack 4th Anniversary) हो गए हैं.

आज पूरा भारत पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को नम आखों से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. इस हमले का भारत के जनमानस पर गहरा असर है. अज तक लोग इस हमले के जख्म से नहीं उबर पाए हैं. हालांकि पुलवामा हमले के बाद आतंक और आतंकियों पर करारा प्रहार किया गया और भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी. उनके तमाम नापाक मंसूबों को बार-बार चकनाचूर किया गया. लेकिन पुलवामा का दर्द लोगों के दिल से कभी नहीं जा सकता है.

जब 40 जवान हुए थे शहीद

दरअसल, 14 फरवरी साल 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमारे देश के जवानों पर आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला किया था. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) काफिले की बस को टक्कर मार दी थी. धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे. इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) ने ली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

1 घंटा ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago