Bihar

जानें- कब तक जारी हो सकते हैं मैट्रिक और इंटर के परिणाम, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने दी जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम मार्च 2023 के मिड के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है।  जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।  हालांकि अभी परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है।

बोर्ड के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोलते हुए सूचित किया है कि बीएसईबी कक्षा 10, 12 के परिणाम 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 5 मार्च को समाप्त होगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 12 मार्च 2023 को समाप्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में होली की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी।

बीएसईबी ने 1 से 11 फरवरी तक बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं। परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। परिणाम के साथ, बीएसईबी बिहार बोर्ड टॉपर्स 2023 की भी घोषणा करेगा।

ये है पासिंग अंक

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए, छात्रों को सभी विषयों के साथ-साथ कुल योग में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र कुछ छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं। उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका दिया जाएगा। परीक्षा में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

Bihar Board 10th, 12th Result: इन स्टेप्स को फॉलो कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.com. पर जाना होगा।

स्टेप 2- “Bihar Board 10th, 12th Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अब रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।

स्टेप 6- आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

16 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago