Bihar

JDU के गया जिला उपाध्यक्ष की हत्या, शादी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से छलनी किया

बिहार के गया में जेडीयू नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हथियार से लैस अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं 4 से अधिक गोलियां लगने की वजह से जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे और घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस लोगों से फिलहाल पूछताछ करने में लगी है.

देर रात हुई घटना:

यह घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की मुफस्सिल थाना अंतर्गत सलेमपुर बहुरा बीघा में घर पर ही गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है. इस घटना के बाद जदयू नेता के समर्थकों में काफी आक्रोश व्याप्त है. वहीं घटना की जानकारी के बाद देर रात में ही गया एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गए हैं. वहीं घटना के बाद से जदयू नेता के घर पर मातम पसरा है.

आपसी विवाद में हुई गोलीबारी:

बता दें कि जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह को 4 से अधिक गोलियां अपराधियों ने मारी है. ताबड़तोड़ गोली मारे जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गया के एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि आपसी विवाद में यह घटना हुई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हुई है. हत्या की घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. वो खुद घटनास्थल पर गए थे. अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago