Bihar

बच्चों से भरी बोट पलटी, जमुई में मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन, जाते ही 20 बच्चे चढ़ गए; सभी सुरक्षित

बिहार के जमुई जिले के मरकट्टा गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों से भरी एक बोट तालाब में पलट जाती है। यह खौफनाक मंजर देख किसी का भी दिल दहल जाएगा। घटना के बाद प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लौटने के तुरंत बाद गांव में यह नजारा देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार जमुई जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंदपे पंचायत के मरकट्टा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारी चले गए। सीएम के जाते ही गांव के दर्जनों बच्चे बोट पर सवार हो गए। इसके बाद बोट पर अत्यधिक भार होने के कारण बोट पलट गई और सभी बच्चे तालाब में गिर गए।

सोमवार को इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने वोट का तो इंतजाम कर दिया, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण उक्त हादसा हुआ। सीएम के जाते ही प्रशासनिक अमला लापरवाह दिखा।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस वोट की क्षमता दो लोगों की है, उस बोट पर 15 से 20 नाबालिग बच्चे सवार हो गए। हालांकि, बोट गहरे पानी में नहीं गई थी, जिसके कारण बच्चे खुद ही सुरक्षित बाहर निकल गए। बहरहाल यहां की निगरानी और प्रशासनिक लापरवाही का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कोई अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago