टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. वहीं स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. इन सब के बीच टीम इंडिया ने एक खिलाड़ी ने भी सगाई कर ली है. इस भारतीय खिलाड़ी ने बिहार की लड़की को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. इस खिलाड़ी ने अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया है.
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने सगाई कर ली है. मुकेश कुमार ने छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. इन्होंने गोपालगंज के एक होटल में शुक्रवार (24 फरवरी) की रात सगाई की. आपको बता दें कि दिव्या सिंह भारतीय क्रिकेटर मुकेश की करीबी दोस्त मानी जाती हैं. इस कपल की सगाई की कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
IPL ऑक्शन में मिले 5.5 करोड़
बिहार के गोपालगंज में जन्मे मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. लेकिन इस बार आईपीएल में उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गए. उन्हें कोच्चि में मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा. मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन वह अपने बेस प्राइस से करीब 28 गुना ज्यादा कीमत में बिके.
टीम इंडिया में डेब्यू मैच का इंतजार
मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए अभी तक अपना डेब्यू मैच नहीं खेला है. उन्हें हाल ही में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था, लेकिन इन सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. मुकेश कुमार भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट में भी अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है.
घरेलू क्रिकेट में काफी सफल
मुकेश कुमार पिछले साल बांग्लादेश-ए के खिलाफ खेली गई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेले थे, उस सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए थे. मुकेश कुमार ने अभी तक 38 फर्स्ट क्लास मैचों में 145 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए में उनके नाम 24 मैचों में 26 विकेट हैं.
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…