बिहार के बेगूसराय में इंटर परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में एक छात्रा को परीक्षा के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल बलिया प्रखंड के जीडीआर उच्च विद्यालय बड़ी बलिया में इंटर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान ही एक परीक्षार्थी छात्रा को प्रसव पीड़ा होने लगी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक को दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक-सह-केन्द्राधीक्षक अरविंद कुमार ने आनन-फानन में बलिया पीएचसी से एम्बुलेंस मंगाकर छात्रा को बलिया पीएचसी भिजवाया, जहां परीक्षार्थी ने कुछ देर बाद ही जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। इसमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है।
परीक्षा के आखिरी समय में परीक्षार्थी को होने लगी प्रसव पीड़ा
केंद्र अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम पाली के भौतिक विषय की परीक्षा समाप्त होने वाली ही थी। परीक्षा समाप्ति होने को लेकर वार्निंग भी दिया जा चुका था। इसी बीच संबंधित परीक्षार्थी साहेबपुर कमाल प्रखंड के हीराटोल निवासी रोशन यादव की पत्नी एसएएस उच्च विद्यालय बलिया की छात्रा निशा कुमारी को असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा से कराह रही छात्रा को एंबुलेंस बुलाकर बलिया पीएचसी भिजवाया गया, जहां उसने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया है।
केंद्राधीक्षक की सूचना पर अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम पहुंचीं एवं प्रसव पीड़िता को उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां आते ही प्रसव पीड़िता ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने करीब 12 बजकर 55 मिनट पर एक लड़की को जन्म दिया। इसके आठ मिनट बाद 1 बजकर 03 मिनट पर लड़के को जन्म दिया। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक शाह जियाउर रहमान ने बताया कि परीक्षा को लेकर चारों परीक्षा केंद्र के आसपास एंबुलेंस भ्रमण करती रहती है। चूंकि चारों केंद्रों पर लड़कियां ही परीक्षा दे रही हैं।
परीक्षार्थी छात्रा का सफल प्रसव कराया गया: डॉक्टर
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी छात्रा का सफल प्रसव कराया गया है। नवजात शिशुओं का वजन कम होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। परीक्षा के दौरान जुड़वा बच्चे को जन्म देने के बाद घर में खुशी का माहौल है।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…