Bihar

बिहार के 662 रसूखदारों का जब्त होगा लाइसेंसी हथियार, चार साल से सरकारी आदेश बताकर रखा है आर्म्स, देखिये पूरी लिस्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में हथियार के शौकीन 662 रसूखदारों ने पिछले चार साल से सरकारी आदेश को नकार कर अपने पास आर्म्स रखा हुआ है. अब बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस पर सख्ती दिखायी है. सरकार ने ऐसे लोगों का आर्म्स जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है.

क्या है मामला

दरअसल 2019 में ही केंद्र सरकार ने लाइसेंसी आर्म्स को लेकर नया नियम बनाया था. इसके तहत किसी एक व्यक्ति के नाम सिर्फ दो ही लाइसेंसी आर्म्स हो सकते हैं. ऐसे में 2019 में ही ये आदेश जारी किया गया था जिनके पास तीसरा हथियार है वह उसे प्रशासन के पास जमा करा दें. नये नियम लागू होने के बाद बिहार सरकार ने 2019 से लेकर 2022 तक करीब एक दर्जन बार आदेश जारी कर तीसरा हथियार जमा कराने को कहा. लेकिन किसी ने आर्म्स जमा नहीं कराया.

अब बिहार के गृह विभाग ने पत्र जारी कर तीन हथियार रखने वालों का तीसरा आर्म्स जब्त करने का आदेश दिया है. गृह विभाग के संयुक्ति सचिव दिनेश राय की ओर से जारी पत्र में ऐसे 662 लोगों की सूची जारी की गयी है, जिनके पास आर्म्स के तीन लाइसेंस हैं. गृह विभाग ने सभी जिलों को भेजे गये पत्र में ऐसे सारे लोगों से तीसरा हथियार जब्त करने का आदेश दिया है.

इन रसूखदारों के पास है तीन हथियार

बिहार में तीन हथियार रखने वाले रसूखदारों की सूची लंबी-चौड़ी है. देखिये कौन हैं वे रसूखदार जिन्होंने तीन-तीन आर्म्स अपने पास रखा है.

बिहार के मंत्री रामानंद यादव, राजद विधायक भाई वीरेंद्र, मुजफ्फरपुर के विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, सीतामढ़ी के विधायक सुनील कुमार, पूर्व मंत्री राम विचार राय, पूर्व मंत्री बसावन भगत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राम जतन सिन्हा, महाधिवक्ता पीके शाही, आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद, वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी के पुत्र विधायक राहुल तिवारी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व गृह सचिव अफजल अमानुल्लाह, रिटायर्ड आईएएस शिशिर सिन्हा,

इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन, सुगौली विधायक शशिभूषण सिंह, कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक अवनीश सिंह, पूर्व सांसद ब्रह्ममानंद मंडल, बिहार योगा स्कूल के निदेशक स्वामी निरजनानंद, पूर्व मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम और मोकिमुद्दीन, नरपतगंज के पूर्व विधायक दयानंद यादव, पूर्व सांसद शैलेश कुमार, पूर्व सांसद सरफराज आलम की पत्नी सरवत जहां, गया के पूर्व एमएलसी अनुज सिंह, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, विधायक प्रेम कुमार, वाल्मीकिनगर विधायक के पिता हरेंद्र किशोर सिंह, कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक अवनीश सिंह, एमएलसी महेश्वर सिंह और वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति

गृह विभाग के विशेष सचिव दिनेश राय के मुताबिक जिनके पास तीन हथियार थे, उन्हें तीसरा हथियार प्रशासन के पास जमा कराने का आदेश दिया गया था. गृह विभाग ने 2019 से 2022 के बीच करीब एक दर्जन आदेश जारी किया. इसके बावजूद इनमें से किसी ने हथियार जमा नहीं किया. 2019 में ही आर्म्स एक्ट में संशोधन हुआ था. उसमें साफ किया गया है कि कोई भी लाइसेंस धारक सिर्फ दो ही हथियार रख सकेंगे. दो को छोड़कर अन्य आर्म्स को लाइसेंसधारी को सरेंडर करना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

20 घंटे ago