National

धर्म छिपाकर और खुद को पुलिस अफसर बताकर की थी छह शादी, 7वीं शादी के बीच पुलिस ने पहनाया सरकारी कंगन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

झारखंड के बोकारो जिले की हरला थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर और पुलिस अफसर बताकर नाबालिग से विवाह करने के वाले 50 वर्षीय असलम को गिरफ्तार कर लिया है. रांची के रातु के अलकमर कॉलोनी से उले गिरफ्तार किया गया है. वह रातु में भी सद्दाम नाम बताकर रह रहा था. अब तक अलग अलग स्थान पर अपने को पुलिस वाला बताकर और धर्म छिपाकर आदिवासी, मुस्लिम और हिंदू लड़कियां मिला कर कुल 6 शादी कर चुका है.

क्या है मामलाः

सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि हरला में बीते 7- 8 दिसंबर की रात में धर्म बदलकर अधेड़ असलम खान खुद को संजय कसेरा बताकर नाबालिग से 8वीं शादी कर रहा था. वरमाला तक की रस्म हो चुकी थी. शादी की कई रस्में बाकी थीं. तभी उसकी पोल खुल गई कि वह हिंदू नहीं है. उसका नाम असलम खान है. धनबाद के भूली का रहने वाला है.इसी बीच लोगों ने पुलिस काे सूचना दे दी, पुलिस के आने के पहले ही असलम अपनी गाड़ी लेकर भाग गया था. हालांकि, पुलिस ने उसकी दूसरी कार जब्त कर ली थी. इस मामले में पीड़िता ने असलम के विरुद्ध पुलिस अफसर बनकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

कई मामले हैं दर्जः

डीएसपी ने बताया कि 2021 में वह एक मामले में चास जेल में बंद था. उन्होंने बताया कि उसने 6 अलग अलग शादियां की हैं. गिरफ्तार असलम के विरुद्ध चास, धनबाद, तोपचाची सहित रांची के कई थानों में मामले दर्ज हैं. वह एक मामले में चास जेल भी गया था.

खुद को बताया था पुलिस ऑफिसरः

असलम ने खुद काे पुलिस अफसर बताया था. कहा था कि उसकी पोस्टिंग लातेहार में है. वह अनाथ है और कसेरा परिवार से ही आता है. शादी समाराेह से पहले भी वह वर्दी पहनकर शहर के राउंड पर निकला था. डीएसपी ने बताया कि पैसा और पुलिसवाला बनाकर वह शादी करता था. जांच में यह भी बात सामने आई है कि गिरफ्तार असलम पुलिस बनाकर वसूली भी करता था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

28 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

35 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago