हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित इंस्टिट्यूट ऑ़फ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर की प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा का शव बुधवार की देर शाम उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना कॉलेज कर्मियों ने सदर थाने की पुलिस को दी। सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृत छात्रा निशा कुमारी झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली थी।
होटल मैनेजमेंट की छात्रा थी निशा मिली जानकारी के अनुसार निशा कुमारी होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष की छात्रा थी। निशा होटल मैनेजमेंट संस्थान के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार की देर शाम तक जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो उसके साथ पढ़ रही अन्य छात्रा ने उसे कमरे के बाहर से काफी आवाज लगाई। काफी देर तक पुकारने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने घटना की जानकारी कॉलेज के अन्य कर्मियों को दी। इसके बाद कॉलेज के कर्मियों ने घटना की जानकारी तत्काल सदर थाने की पुलिस को दी।
सुसाइड की वजह साफ नहीं सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार दलबल के साथ इंस्टिट्यूट ऑ़फ होटल मैनेजमेंट में पहुंचे और अंदर से बंद दरवाजे को काफी मशक्कत के बाद किसी तरह खोला। अंदर का दृष्य देखकर कॉलेज के कर्मियों और कॉलेज के छात्रों के होश उड़ गए। निशा का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना के संबंध में पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…