Bihar

नौकरी के लिये पैसे, CBI ने बिहार से रेलवे के चीफ कंट्रोलर को दबोचा, ग्रुप D के जॉब के लिये की थी वसूली

सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक वरीय अधिकारी को गिरफ्तार किया है. पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय में सीबीआई की टीम ने रेड की. इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने बयान जारी कर जानकारी साझा की है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जोनल कार्यालय में परिचालन विभाग के चीफ कंट्रोलर अभय कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. अभय के खिलाफ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने का आरोप है.

सीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावे सोनपुर रेल मंडल अस्पताल के सीएमएस यानी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के यहां रेलवे विजिलेंस ने रेड किया था क्योंकि उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप है और इस मामले में अब सीएमएस पर केस भी दर्ज किया जा रहा है. बता दें कि जोनल कार्यालय में तैनात चीफ कंट्रोलर ने ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम दर्जनों लोगों से पैसे की उगाही की है. इसमें से वैशाली के लालगंज निवासी राजकुमार कपूर भी शामिल हैं, जिनसे अभय कुमार ने साढ़े पांच लाख रुपया बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था लेकिन नौकरी नहीं मिली.

लिहाजा इन्ही में से किसी पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर सीबीआई की टीम ने रेड करते हुए गुरुवार को अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सोनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोज कांत गुप्ता पर रेल विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के सभी आरोप सत्य पाए गए हैं, जिसको लेकर उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल सीएमएस मनोज कांत गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं कि गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

38 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago