Bihar

अपने घर गोपालगंज पहुंचे भारत के तेज गेंदबाज क्रिकेटर मुकेश कुमार, IPL ऑक्शन में 5.50 करोड़ में बिके हैं

IPL ऑक्शन में 5.50 करोड़ में बिके बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बुधवार को अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। IPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 5.50 करोड़ में खरीदा है। मुकेश सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी हैं। गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा मुकेश का भव्य स्वागत किया गया।

जिला परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में क्रिकेटर मुकेश कुमार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी स्वर्ण प्रभात, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार सहित शहर के कई लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया।

दरअसल, सदर प्रखण्ड के काकड़कुण्ड गांव निवासी क्रिकेटर मुकेश अपनी प्रतिभा और लगन के बदौलत क्रिकेट इए दुनिया मे कदम रखा है। भारतीय मेन टीम में शामिल हुए मुकेश का एक छोटे से गांव काकड़कुंड में बचपन बीता और शहर के मिंज स्टेडियम में क्रिकेट खेल कर आज इस ऊंचाई तक पहुंचे।

अपने घर आकर मोटिव मिलता है, वहीं लेने आया हूं

फिलहाल मुकेश के गोपालगंज पहुंचते ही उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने लगा। इस दौरान मुकेश ने कहा कि मुझे प्यार सम्मान देने के लिए जिला के लोगों को धन्यवाद। मैं सात माह बाद अपने जिला आया हूं। यहां से जब भी जाता हूं तो एक सोच लेकर एक मोटिव लेकर जाता हूं। मुझे कुछ नया करने का मोटिव मिलता है, वही मोटिव लेकर गया हूं।

इसके कारण मैंने ए टीम आईपीएल और अब मेंन टीम में शामिल हुआ और खेलने का मौका मिला। मैं फिर आया हूं और मुझे काफी अच्छा लगता है। मैंने यही के मिंज स्टेडियम से खेला है। मेरे अंदर था कि सिर्फ खेलना है। क्या है नहीं है उसपर सोचने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago