बिहार के गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थावे जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने नारायणपुर गांव के पास मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुखिया के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुखिया मो. कुरैश अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का शिकार बना डाला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मुखिया के परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक मुखिया को अपना निशाना बना रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले बेगूसराय में भी अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…