Bihar

गांधी कभी शराबबंदी के पक्षधर नहीं थे:पीके ने कहा- शराबबंदी से बिहार का नुकसान हो रहा है, इसे तत्काल हटाना चाहिए

बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहे हैं। प्रशांत किशोर गांव-गांव घूमकर लोगों को सरकार की खामियां बता रहे हैं। पीके ने एक बार फिर से कह दिया है कि शराबबंदी से बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी की दुहाई देते हैं शायद उन्हें पता नहीं है कि बापू शराबबंदी के पक्षधर कभी नहीं थे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी गलत है और बिहार में लागू शराबबंदी को खत्म कर देना चाहिए।

शराबबंदी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पहले दिन से बोलते रहे हैं कि शराबबंदी से बिहार और बिहार के लोगों को कोई फायदा नहीं है, इसका सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि किसी देश और राज्य में शराबबंदी लागू हुई हो तो वहां की सामाजिक और राजनीतिक उत्थान हुआ हो। उन्होंने कहा कि वे हर दिन लोगों के बीच खुले मंच से कहते हैं कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को वापस लेना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि बापू शराबबंदी के पक्ष में थे तो वे लोग बिल्कुल गलत बोलते हैं। जो लोग इस बात का दावा करते हैं कि महात्मा गांधी शराबबंदी के पक्षधर थे तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बापू ने इसके बारे में कब और कहां कहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि शराब पीना बुरी बात है लेकिन इसे रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर कोशिश होनी चाहिए न कि कानून बनाकर उसे लागू कर देना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

18 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

6 घंटे ago