Bihar

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का फर्जी पेपर सोशल मीडिया पर वायरल! इंटर प्रश्न पत्र नहीं हुआ लीक

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट कक्षा की वार्षिक परीक्षा एक फरवरी यानि बुधवार से शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर इंटरमीडिएट परीक्षा के गणित विषय का प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना से हड़कम्प मच गया।

सोशल मीडिया पर यह प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। हालांकि बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए बने कंट्रोल रुम से जब इस बाबत बात की गयी तो वह वायरल प्रश्न पत्र को फर्जी बता रहे हैं।

​कंट्रोल रुम से मिली ये जानकारी

एशियानेट ने जब बिहार बोर्ड के कंट्रोल रुम के दिए गए फोन नम्बर पर बात की तो उधर से बताया गया कि वायरल प्रश्न पत्र फर्जी है। अभी तक हम लोगों के पास जो जानकारी आयी है। उस प्रश्न पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 60 दर्ज है, जबकि हमारे यहां प्रश्नों की संख्या 100 है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह भी पता नहीं है कि यह आ कहॉं से आ रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को एडिट करके सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा हो।

बनाए गए हैं 1464 परीक्षा केंद्र

आपको बता दें कि पूरे राज्य में परीक्षा के लिए कुल 1464 केंद्र बनाए गए हैं। मौजूदा वर्ष में कुल 13 लाख 28 हजार 227 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसमें छात्रों की संख्या 6,8,795 और 6,36,432 छात्राए हैं। परीक्षा दो पाली में हो रही है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए बोर्ड द्वारा कंट्रोल रुम बनाया गया है, जो 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा।

कंट्रोल रुम के ये हैं फोन नम्बर

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बना कंट्रोल रुम 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। यह कंट्रोल रुम शाम 6 बजे तक संचालित होगा। किसी भी समस्या की स्थिति में परीक्षार्थी ​चीजे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। 0612-2219180, 2219234, 9470001389, डायल-100, 0612-2226916, 9934570063, 8709491471, 7903552332, 0612-2232257, 2232227, फैक्स नम्बर-0612-2222575.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

6 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

12 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

13 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

13 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

13 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

14 घंटे ago