Bihar

बिहारः दुष्कर्मी गुरुजी को दस साल की जेल, 12 साल पहले नाबालिग छात्रा को ऐसे बनाया था शिकार

बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध को कलंकित करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। जिले के कटरा थाना के एक गांव में 12 साल पहले 13 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।  के दोषी सरकारी शिक्षक खुर्शीद आलम को एडीजे 11 के कोर्ट ने सजा सुनाई। कोर्ट ने 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। बीते 31 जनवरी को कोर्ट ने शिक्षक को दोषी ठहराया था।

आरोपी काट चुका है जेल 

दोषी शिक्षक कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ 18 सितंबर 2011 को छात्रा की मां ने एफआईआर कराई थी। पुलिस ने 27 जनवरी 2012 को चार्जशीट दाखिल की थी। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले शिक्षक छह माह से अधिक समय तक जेल में रह चुका है। कोर्ट ने पीड़िता को बिहार प्रतिकर अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को अनुशंसा करने का आदेश दिया है।

ट्यूशन पढ़ाने के लिए छात्रा को घर पर बुलाया था

18 सितंबर 2011 को दोषी शिक्षक ने छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने एफआईआर में बताया था कि उसकी बेटी शिक्षक खुर्शीद आलम से प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ती थी। घटना के दिन उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक ने अपने घर पर बुलाया। देर शाम तक बेटी वापस नहीं लौटी। इसके बाद मां शिक्षक के घर गई। गेट खोलकर घर के अंदर जाने पर देखा कि बेटी आपत्तिजनक स्थिति में है। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि खुर्शीद आलम ने उसे हवस का शिकार बनाया है। उसके बाद छात्रा की मां ने कटरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago