राजधानी के पटना सिटी में गुरुवार की दोपहर बाद बड़ा हंगामा हो गया। गुलजारबाग स्टेशन के पास स्थित मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास से अतिक्रमण हटाने गई रेलवे पुलिस और लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। वह 80% तक जल गया है जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उसे बचाने के क्रम में दूसरा दुकानदार हल्का जल गया है।
लोगों ने अतिक्रमण हटाने आए पुलिस को खदेड़ दिया। गुस्साए दुकानदारों और लोगों ने जेसीबी और रेलवे पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास वर्षों से कई दुकानें स्थित हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण हटाने के लिए कह रहा है। आम लोगों का यह कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है। गुरुवार को इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए गुलजारबाग आरपीएफ और जीआरपी के जवान अतिक्रमण हटाने पहुंचे। इसी बात को लेकर वहां के दुकानदार अतिक्रमण हटाने आए जवानों से उलझ पड़े।
2 दुकानदार जले, एक दिल्ली रेफर
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त एक हार्डवेयर दुकानदार अनिल (45 वर्ष) ने थिनर खुद पर डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोग व पुलिसवाले उसे चादर से ढंककर बचाने की कोशिश करने लगे। उसे तुरंत ही अपोलो बर्न अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार वह 80 फीसदी जल गया है। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं, अनिल को बचाने में दूसरा दुकानदार मुन्ना (55 वर्ष) झुलस गया। इसकी स्थिति ठीक है।
रेलवे द्वारा जबरन जमीन कब्जाने का आरोप
दुकानदारों ने साफ कहा कि वे यहां लगभग 100 वर्षों से अपनी दुकानें चला रहे हैं और रेलवे द्वारा जबरन उनकी जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बात को लेकर रेलवे की पुलिस और दुकानदारों के बीच झड़प शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दुकानदारों ने पुलिस को खदेड़ दिया।
पुलिस पर जमकर पथराव किया और जेसीबी मशीन को भी तोड़ डाला। घटना के बाद दुकानदार अनिल कुमार एवं मुन्ना कुमार ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…