बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हो गईं, जो 22 फरवरी तक चलेगी। इस बार परीक्षा में राज्यभर से 16,37,414 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सभी जिलों में परीक्षा को लेकर खास तैयारी की गई है। वहीं मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मुजफ्फरपुर में एक छात्र ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसा इस परीक्षार्थी की उम्र और इसकी हाइट की वजह से हुआ।
उम्र 22 साल और लंबाई ढाई फीट, दे रहे 10वीं का पेपर
पूरा मामला मुजफ्फरपुर के एक परीक्षा केंद्र का है, जहां 10वीं की एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र पहुंचे। इन्हीं छात्रों में से एक हैं इंद्रजीत, जिनकी उम्र 22 साल है और लंबाई महज ढाई फीट।जब एग्जाम वह सेंटर पहुंचे तो स्टूडेंट्स के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि वह पहले पढ़ने में कमजोर थे इसलिए परीक्षा नहीं दे सके थे।
10वीं का पेपर दे रहे इंद्रजीत बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बार वह काफी तैयारी किए हैं और परीक्षा देने आए हैं। उन्होंने दावा किया मैट्रिक एग्जाम में वो सफल जरूर होंगे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…