समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामनें आई है। जहां एक शख्स ने ‘वेलेंटाइन डे’ की रात अपनी पत्नी की गलाकाट कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पटोरी प्रखंड के जोरपुरा के रहने वाले 35 वर्षीय लालबाबू सदा और उसकी पत्नी 32 वर्षीय सामो देवी के रूप में की गई है।
परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त मिली जब उसके बच्चे घर के अंदर गए। उसके बाद गांव में यह घटना आग के तरह फैल गई। इसके बाद सूचना मिलने पर हलई पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो पत्नी की हत्या कर खुद मौत को गले लगाने वाला पति लालबाबू सदा मानसिक रुप से बीमार था। उसकी पत्नी खेतों में मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करती थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। घर में एक बूढ़ी मां भी है। मंगलवार रात लालबाबू की मां एवं बच्चे घर के झोपड़ी वाले हिस्से में सोये हुए थे, जबकि लालबाबू और उसकी पत्नी एस्बेस्टस वाले कमरे में सोये हुए थे। सुबह जब घर के सदस्य अंदर पहुंचे तो पाया कि खून से लथपथ सामो देवी की लाश पड़ी थी वहीं लालबाबू भी खिड़की में रस्सी बांधकर फंदा से लटका हुआ था। फिलहाल घटना को लेकर हलई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस झकझोर देने वाली घटना से पूरा परिवार बिखड़ गया है। घर में अब सिर्फ बूढ़ी मां और पांच बच्चे ही बचे हैं जिनको देखने वाला कोई नहीं है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…