Bihar

कॉलेज लाइफ की यादें ताजा करेंगे नीतीश, BSE-NIT में मिलन समारोह आज; CM दोस्तों के साथ होंगे शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने कॉलेज के पुराने दिनों की यादों को ताजा करेंगे। कई सहपाठियों से भी मिलेंगे। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीसीई-एनआईटी) का वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एनआईटी कैंपस में किया गया है। रविवार को इस मौके पर खेल और मनोरंजन के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज की एक पत्रिका भी निकाली जाएगी।

कब पास आउट हुए थे मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम में छह बजे कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे। उनके पासआउट होने का 50 साल पूरा हो रहा है। नीतीश कुमार 1973 में पासआउट हुए थे। उनके बैच का 2023 में गोल्डन जुबली मनाने का फैसला बीसीई-एनआइटी पटना के पूर्ववर्ती छात्र समिति की बैठक में लिया गया था। यह जानकारी पूर्ववर्ती छात्र संघ के सचिव सह पटना विवि के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने दी। इस बार 1962-63, 1973 एवं 1992-93 नामांकन बैच के अभियंता क्रमशः डायमंड जुबली, गोल्डेल जुबली एवं सिल्वर जुबली सदस्यों के रूप में सम्मानित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कॉलेज से 1973 में पासआउट हुए थे।

प्रोफेसर और इंजीनियर के बीच मैच :

रविवार के आयोजन में देश-विदेश से एक हजार से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र जमा होंगे। पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं एनआईटी के पिछले वर्ष के मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा। पूर्ववर्ती मिलन समारोह में अभियंताओं और प्रोफेसर के बीच क्रिकेट मैच, महिलाओं और बच्चों के खेलकूद आदि कार्यक्रम होंगें।

पत्रिका प्रकाशित होगी

संघ के सचिव प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने बताया इस वर्ष के समारोह को यादगार बनाने के लिए क्रिकेट, हाउजी, म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम हैं। एक आकर्षक पत्रिका भी प्रकाशित की जायेगी। पत्रिका के संपादक प्रो. संतोष कुमार ने बताया इसमें तकनीकी एवं सामाजिक सरोकार के लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

8 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago