Bihar

बिहार: परीक्षा हॉल में 500 लड़कियों के बीच अकेला बैठा छात्र नर्वस होकर बेहोश हो गया, अस्पताल ले जाना पड़ा

बिहार के नालंदा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक अजीब वाकया हुआ. बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र हाॅल में ही बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. दरअसल, उस एक छात्र को 500 लड़कियों के बीच छात्राओं के केंद्र में बैठा दिया गया था. इतनी लड़कियों के बीच बैठने के कारण वह इतना ज्यादा नर्वस हुआ की परीक्षा देने के बजाए बेहोश होकर गिर गया. यह मामला ब्रिलिएंट कॉन्वेंट निजी स्कूल का है.

परीक्षा केंद्र में 500 लड़कियों को देखकर बेहोश हो गया छात्र :

बेहोश होने के बाद छात्र को आनन फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जिसका इलाज जारी है. दरअसल, अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मनीष शंकर (17) पिता सचिदानंद प्रसाद का परीक्षा केंद्र ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल सुंदरगढ़ में था. यह केंद्र बिहार शरीफ में पड़ता है. उसका आज मैथ्स का पेपर था और वह परीक्षा केंद्र पर तय समय के अनुसार पहुंच गया, लेकिन जब वह अपने सीट पर गया तो हॉल में जाते ही बेहोश हो गया.

हाॅल में घुसते ही नर्वस होकर गिरा छात्रः

मनीष के परिजन ने बताया कि वह जैसे ही हाॅल में घुसा वहां केवल लड़कियां थी. पांच सौ लड़कियों के बीच में एक अकेला छात्र का सेंटर पड़ा था. ऐसे में उतनी सारी लड़कियों के बीच एक अकेले लड़के को बैठा देने से ऐसी घटना हुई. महिला ने बताया कि मेरा भतीजा एक बार में इतनी सारी लड़कियों को देखकर नर्वस हो गया. इस कारण वह परीक्षा देने की बजाय बेहोश होकर गिर गया. अब उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

“500 लड़कियों के बीच एक अकेले लड़के को बैठा देने से ऐसा हुआ. मेरा भतीजा एक बार में इतनी सारी लड़कियों को देखकर नर्वस हो गया. इस कारण वह परीक्षा देने की बजाय बेहोश होकर गिर गया. अब उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है”– परीक्षार्थी के परिजन

इंटर की परीक्षा आज से शुरूः

आज से बिहार में इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है. सूबे में इसके लिए 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस बार इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 18 हजार 227 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं. इनमें 6 लाख 36 हजार 432 छात्राएं और 6 लाख 81 हजार 795 छात्र शामिल हैं. दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई. पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक और दूसरे पाली की 1.45 से 5.00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

52 मिनट ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

12 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago