Bihar

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश ने दिया कांग्रेस को झटका! बोले- तेजस्वी से पूछ लिजिए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर महागठबंधन के दलों में घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब कांग्रेस को झटका दिया है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार के सवाल से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस बारे में अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ही बताएंगे। वहीं, तेजस्वी पहले ही कैबिनेट विस्तार की बात से इनकार कर चुके हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस कह रही है कि उनकी नीतीश से बात हो गई है और उन्होंने पार्टी के कोटे से दो नए मंत्री बनाए जाने पर हामी भरी है।

सीएम नीतीश कुमार से शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा गया कि बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है क्या और कांग्रेस दो मंत्री पद मांग रही है। इस पर नीतीश ने कहा कि आप डिप्टी सीएम (तेजस्वी यादव) से पूछ लीजिए। एक नए तरह का अलायंस हो गया है। किस साइड में कितना होगा, तय है और वो बात कर लेंगे। हम तो इंतजार ही कर रहे हैं।

कांग्रेस बोली- समाधान यात्रा के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि सीएम नीतीश से उनकी बात हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा खत्म होने के बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार होगा।

बता दें कि पिछले महीने सीएम नीतीश ने राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की बात कही थी। सीएम ने कहा था कि कांग्रेस कोटे से नए मंत्री बनाए जाएंगे और आरजेडी के खाली पदों को भरेंगे। हालांकि बीते 2 फरवरी को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की बात को काटते हुए कैबिनेट विस्तार की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग पर महागठबंन में शामिल पार्टियों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है। फिलहाल कैबिनेट विस्तार नहीं होने वाला है। इस मुद्दे पर महागठबंन में भारी घमासान होने की आशंका नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

4 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago