Bihar

बजट पर आई बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रया, जानें क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुधवार को बजट पेश किया. इस बजट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है. नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समाधान यात्रा पर निकले थे. आज उनका सुपौल का दौरा था. इस दौरान बजट को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि वह हर बार बजट देखते थे लेकिन इस बार नहीं देख सके हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लौटेंगे तो एक-एक चीज को देखेंगे. अभी तो यात्रा पर घूम रहे हैं. हम तो हर बार सुनते थे. एमपी थे तो अंदर रहते थे लेकिन उसके बाद भी जिसकी भी सरकार रहे हम जरूर सुनते थे और देखते थे. पिछले सात तक पूरा सुना है. इस बार भी सुनते लेकिन पहले से मेरा कार्यक्रम तय था इसलिए नहीं सुन पाया. ये सब पहले पता नहीं था.

हमलोगों ने अपनी बात कह दी है: सीएम

वहीं एक सवाल पर कि बिहार को कुछ मिलेगा तो इसके जवाब में सीएम ने कहा कि अभी मुझे नहीं पता है. जब घूम रहे हैं तो हमको मालूम ही हो जाएगा. कुछ लोग खबर कर ही देंगे. जब मेरा कार्यक्रम खत्म हो जाएगा. लौटने लगेंगे तो उसी समय कुछ लोग बताएंगे. सवाल दोहराने पर कि क्या लगता है बिहार को लेकर इस पर नीतीश ने आगे कहा कि हमलोगों को तो जितना कहना था जाकर कह चुके हैं. मीटिंग में हम लोगों ने अपनी बात कह दी है.

इसके पहले नीतीश कुमार ने सुपौल में निरीक्षण को लेकर कहा कि वह यह घूम-घूम कर देख रहे हैं कि कितना काम हुआ है. कहीं कोई कमी रह गई है तो उसको पूरा किया जाए. लोगों की इच्छा भी जान रहे हैं. आज हमने जीविका दीदियों को बना दिया है तो कितना अच्छा हो गया है. स्कूल के बच्चों को देख लीजिए. ये सब अब अंग्रेजी में बोल रहा है. सोच लें कि कितना ज्यादा विकास हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

1 घंटा ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago