Bihar

बिहार: गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान हुआ ब्लास्ट, BMP के दो जवान घायल, एक के दोनों हाथ काटने पड़े

बिहार में गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी में रविवार की दोपहर बम डिफ्यूज करने के दौरान बीएमपी के 2 जवान समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बीएमपी के दोनों जवानों की हालत गंभीर है। डाक्टरों ने एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके दोनों हाथ काटकर हटा दिए हैं। बताया गया कि कोतवाली थाना में पिछले दिनों एक अपराधी के पास से छह बम बरामद किया गया था। उसी बम को आज डिफ्यूज करने के लिए फल्गु नदी में ले जाया गया, जब यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बम डिफ्यूज करने के लिए बीएमपी 3 के बम डिफ्यूज दस्ता को बुलाया गया था। कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी विद्या प्रसाद यादव के देखरेख में बीएमपी के बम डिफ्यूज दस्ता फल्गु नदी में गए थे। बम डिफ्यूज करने के क्रम में विस्फोट हो गया। इसमें BMP 3 के बम निरोधक दस्ता में शामिल अर्जुन कुमार पंडित, शिव प्रसाद पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी विद्या प्रसाद यादव, जवान प्रमोद कुमार व दिलीप कुमार को भी बम के छींटे लगे हैं। सभी लोगों को पहले जयप्रकाश नारायण अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जेपीएन अस्पताल से बीएमपी के दो जवान अर्जुन कुमार पंडित और शिव प्रसाद पासवान को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने शिव प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए उनके दोनों हाथ काट दिए हैं। वहीं, कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी विद्या प्रसाद यादव और प्रमोद कुमार व दिलीप कुमार को छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज में घायल जवानों को देखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएम साहू सहित बीएमपी के पदाधिकारी पहुंचे हैं।

बताया गया है कि बम डिफ्यूज के दौरान कुछ तकनीकी कारणों से धमाका हो गया। इसमें बीएमपी के दो जवान जख्मी हुए हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सिटी एसपी ने माना कि बम डिफ्यूज करने में बीएमपी बम निरोधक दस्ता के जवानों ने किट नहीं पहनी थी और किट नहीं पहने के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है। फिलहाल दोनों जवानों की हालत चिंताजनक है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago