Bihar

बिल गेट्स ने बिहारी अंदाज में बनाई रोटी, पीएम मोदी भी हुए कायल, शेयर किया वीडियो

दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे बिल गेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय अंदाज में रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं. बिल गेट्स के इस अंदाज को पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है.

वीडियो में बिल गेट्स शेफ ईटर बर्नथ के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों मिलकर चम्मच से आटा गूथते हैं और फिर दोनों रोटियां भी बेलते हैं. वीडियो को शेफ बर्नथ ने सबसे पहले अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है. ट्विटर पर वीडियो के कैप्शन में बर्नथ ने लिखा, बिल गेट्स और मैने साथ में भारतीय रोटी बनाकर खूब मस्ती की. मैं अभी बिहार, भारत से वापस आया हूं, जहां मैं एक किसानों से मिला.”

दीदी की रसोई का किया जिक्र

बर्नथ ने किसानों को धन्यवाद देते हुए ‘दीदी की रसोई’ कैंटीन का भी जिक्र किया और बताया कि महिलाओं ने उन्हें रोटी बनाने की बारीकियां सिखाईं. उन्होंने लिखा, दीदी की रसोई की कैंटीन की महिलाओं को बधाई, जिनकी बदौलत मैं रोटी बनाने में माहिर हो सका हूं.”

बिल को सिखाते हैं रोटी बनाना

बर्नथ वीडियो की शुरुआत में बिल गेट्स का परिचय देते हुए कहते हैं कि आज मैं बिल गेट्स के साथ घर की रोटी बना रहा हूं. बिल गेट्स से बात करते हुए बताते हैं कि वह उनका रोटी भारतीय रोटी से करवाते हैं. इस दौरान वह बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में भारत की यात्रा की, जहां उन्हें भारतीय रोटी को बनाने की जानकारी मिली.

इसके बाद बर्नथ और बिल साथ साथ आटे में पानी मिलाकर उसे गूथते हैं. आटा गूथ उठने के बाद बिल गेट्स को रोटी बेलना भी सिखाते हैं. रोटी बेलने के बाद उसे तवे पर सेंका जाता है और उस पर बढ़िया घी लगाते हैं. घी लगी रोटी खाने के बाद बिल गेट्स कहते हैं, बहुत बढ़िया.

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

48 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

10 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

13 घंटे ago