Bihar

बिहार पुलिस में बंपर बहाली होगी, 67 हजार नए पदों पर लगी कैबिनेट की मुहर, डायल 112 के लिए 19 हजार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में 67 हजार नए पदों के सृजन से संबंधित संकल्प जारी कर दिया है। इन पदों को भरने में एक साल में करीब 4 हजार 182 करोड़ 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। बिहार पुलिस ने साल 2026 तक 2.56 लाख पुलिसकर्मी की जरूरत को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। इसके तहत कवायद शुरू कर दी गयी है।

इन 67 हजार पदों में 48 हजार 447 पद पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। सीधी नियुक्ति वाले पदों में 20 हजार 937 पद दारोगा और उसके समकक्ष के होंगे। सिपाही चालक के 5500 और सिपाही के 22 हजार 10 पद शामिल हैं। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (डायल-112) का दूसरा चरण लागू करने के लिए 19 हजार 288 पद भरे जायेंगे।

राज्य कैबिनेट के स्तर से पहले ही इसकी मंजूरी दे दी गयी है। डायल-112 के लिए इंस्पेक्टर रैंक में 259, दारोगा के 1829, जमादार के 1218, हवलदार के 2943, चालक हवलदार के 694, चालक सिपाही के 2353 और सिपाही के 9992 पद भरे जायेंगे। केंद्र के महानिबंधक के आंकलन के मुताबिक, बिहार की जनसंख्श 2026 तक करीब 13 करोड़ 22 लाख 65 हजार पर पहुंच जाएगी।

राज्य की जनसंख्या के आधार पर राज्य में 2 लाख 56 हजार 528 पुलिस कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। जनवरी 2021 तक प्रति लाख आबादी पर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत 194 है। जबकि बिहार में यह औसत 117 है। वर्तमान में बिहार पुलिस में स्वीकृत पदों की संख्या एक लाख 52 हजार 274 है। इसमें बढ़ोतरी के लिए यह प्रयास किये जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago