Bihar

वेलेंटाइन डे: बिहार में नाती-पोते वाले 57 साल के प्रेमी व 48 साल की प्रेमिका की शादी, चोरी-छिपे मिलते धराए तो पंचायत ने किया फैसला

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गयी है। इधर बिहार में एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद में आजकल हो रही है।

कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 के बरेटा गांव में पंचों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रेमी प्रेमिका की शादी करवा दी। सबसे हैरत करने वाली यह है कि दूल्हा की उम्र 57 वर्ष तथा दुल्हन की उम्र 48 वर्ष है। दोनों दूल्हा और दुल्हन के पास नाती, पोता से भरा हुआ परिवार है। जब यह बात प्रेमिका के पुत्र तथा पुत्रवधू समेत परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमिका को घर से बेदखल कर दिया।

इधर प्रेमी के पुत्र एवं पुत्रवधू सहित परिजनों ने उसे भी उसे घर से निकाल दिया। पंचों ने प्रेमी तथा प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। दोनों के परिजनों ने इस शादी का पुरजोर विरोध किया, लेकिन पंचों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका की सहमति के बाद शादी करवा दी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्र चौधरी का तीन साल से महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन मामले की भनक परिजनों को नहीं थी। प्रेमी इंद्र चौधरी तथा प्रेमिका को गांव वालों ने रविवार की रात्रि आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा था।आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद गांव वाले प्रेमी और प्रेमिका को जमकर मारपीट की थी। मारपीट के बाद गांव के लोगों के बीच इसकी सूचना दी गई थी। पंचों ने प्रेमी तथा प्रेमिका का सहमति के बाद दोनों की शादी दी गई। गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतनी ज्यादा उम्र में अपने घर परिवार को छोड़कर आखिर क्यों दोनों ने शादी रचा ली।

यह प्रेम प्रसंग का मामला पिछले 3 वर्षों से चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं थी। अगर समय रहते परिजनों को भनक होती तो आज ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। फिलहाल गांव में कौतूहल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

5 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

6 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

8 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

9 घंटे ago