केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब इनका जाना तय हो गया है। बिहार में अराजकता का माहौल हो गया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन नहीं ठगबंधन है। चाचा भतीजा की सरकार में केवल लूट मची है। बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज में आयोजित मिलन समारोह को नित्यानंद राय संबोधित कर रहे थे।
नित्यानंद राय ने ने कहा कि मोदी शासनकाल में सिर्फ विकास हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है। देश में मोदी सरकार के काम को देख कर सभी विपक्षी पार्टी डरी कर एकजुट होने का प्रयास कर रही है। वहीं संजय जायसवाल ने कहा कि राज्यभर में आये दिन हत्या, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है। उद्योग लगाने के लिए निवेशक अब बिहार नहीं आ रहे है। सभी विकास के काम नीतीश सरकार में रोके जा रहे है।
इसके अलावा पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यों को देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। गायघाट के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि अब वह अपने घर आ चुके है। मिलन समारोह में पूर्व मंत्री अजीत कुमार, गायघाट के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व मेयर सुरेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा के दौरान पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा मौजूद नहीं थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामसूरत राय को बोलने का भी मौका नहीं मिला। जिसके बाद तरह तरह की चर्चा होने लगी।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…