Bihar

बिहार में गर्मी बढ़ाएगी किसानों की टेंशन, आम व लीची के साथ-साथ गेहूं व मकई को लेकर एडवाइजरी जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है. इस बार गर्मी की एंट्री जिस हिसाब से हुई है वो स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में तपिश बढ़ेगी. रोज तापमान में जिस कदर बढ़ोतरी हो रही है उससे यही अनुमान लगाया जा सकता है. वहीं अचानक मौसम में हुए बदलाव ने आम और लिची के मंजरों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है. किसानों के लिए अब एडवाइजरी जारी हुई है.

रबी फसल में कमी आने की आशंका

पौधा संरक्षण विभाग ने रबी फसल अंतर्गत गेहूं, मकई के उत्पादन में 10 फीसदी तक कमी आने की आशंका जतायी है और किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की.पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक अरविंद कुमार ने जिला के गेहूं, मकई, आम-लीची के उत्पादक किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की और कहा कि अचानक तापमान में वृद्धि होने से गेहूं के उत्पादन में 6 से 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है. आम और लीची में भी असर दिखने लगा है.

फल कम आने और मिठास कम होने की आशंका

मधुआ कीट एवं सूती मोल्ड फफूंद का भी प्रकोप बढ़ने की संभावना है. इससे फल कम आने और मिठास कम होने की आशंका है. सितंबर 2022 के बाद बारिश नहीं होने से पत्तों पर धूल की परत जम जाने के कारण प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बाधित होने से पत्ते काले पड़ने की समस्या बढ़ी है.

आम और लीची के मंजर झड़ने की समस्या

30 डिग्री से ऊपर तापमान बढ़ने पर आम और लीची के मंजर झड़ने लगते हैं. आम, लीची व चौड़ी पत्ती वाले केला, पपीता एवं अन्य पौधे में अचानक तापमान में वृद्धि होने से फूल एवं फल प्रभावित नहीं हो, इसके बचाव के लिए कार्बेन्डाजिम एक ग्राम प्रति लीटर पानी एवं इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल या एक एमएल तीन लीटर पानी में मिलाकर स्टीकर के साथ छिड़काव कर सकते हें.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

11 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago