Samastipur

निजी क्लीनिक संचालक की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे के भीतर समस्तीपुर जिले में तीसरी हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन चौक के पास सोमवार की तड़के सुबह बदमाशों ने एक निजी क्लीनिक संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। निजी क्लीनिक संचालक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के ही शिवरा गांव निवासी राजकुमार ठाकुर का पुत्र नवीन कुमार ठाकुर बताया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पटोरी के चंदन चौक के पास निजी क्लीनिक चलाने वाले नवीन कुमार अपने क्लीनिक पर थे। इसी दौरान सुबह करीब 3:00 बजे उन्हें फोन कर बाहर कुछ लोगों ने बुलाया। जब वह बाहर निकले तो उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली की आवाज पर जुटे हॉस्पिटल के कर्मी और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश का माहौल व्याप्त है। गौरतलब है कि पिछले 12 घंटा के दौरान अब तक यह तीसरी हत्या है। इससे पूर्व रविवार शाम जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक गुथी भी नहीं सुलझी थी कि एक नये मामला ने पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पटोरी के डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

55 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

2 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

19 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

20 घंटे ago