Bihar

बिहार में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन 70 फीट खाई में गिरी, तीन की मौत, 19 लोग घायल, कई लापता

बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ताधाम महाशिवरात्रि मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गायघाट पहाड़ी चढ़ते समय दुर्गावती जलाशय परियोजना के डैम में गिर गई। श्रद्धालुओं की गाड़ी लगभग 70 फीट नीचे गिर गई।

जानकारी के अनुसारस पिकअप पर कुल 26 श्रद्धालु सवार थे। सभी यात्रियों को लेकर गाड़ी कैमूर की पहाड़ी से करीब 70 फीट नीचे पानी से भरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। अभी तक इन तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी मिली है कि 2 लोग लापता हैं जिनका पता नहीं चल रहा है। दुर्घटना में घायल 19 लोगों की सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जाती है।

घटना के कारणों के बताया गया कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह घटना हुई है। जिला प्रशासन की ओर से आनन-फानन में राहत बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है।

चेनारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी दुर्गावती नदी में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर लोग घायल हैं। तीनों शव निकाले जा चुके हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नदी में गिरा है, कौन सी गाड़ी है अभी जानकारी नहीं मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

1 घंटा ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago