viral

अब राशन वाली बोरी के भी बनने लगी ड्रेस, जिसकी कीमत है ₹60,000; लोग बोले- हम फ्री में भी ना लें

पहले के दौर में कपड़े टन ढकने के लिए इस्तेमाल होते थे लेकिन समय के साथ साथ यही कपड़े फैशन की दुनिया का असम हिस्सा बन गए. यही फैशन है जिसके कारण आज मार्केट में कई बार ऐसे कपड़े दिख जाते हैं जो बेहद ही अजीबोगरीब होते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि जितने अतरंगी कपड़े होते हैं, उतना ही ज्यादा उनका दाम होता है. एक ऐसी ही अतरंगी ड्रेस आजकर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है और देखने वाले इसके खूब मजे ले रहे हैं.

फैशन के नाम पर कुछ भी!

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक प्लाजो दिख रहा है, जिसकी किमात ने अभी को हैरान कर दिया है. ये एक लेडीज बॉटम का वीडियो जिसे प्लाजो के नाम से जाना जाता है. इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये ड्रेस किसी कपड़े से नहीं बल्कि घरों में सामान रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली बोरी से बनी हुई लग रही है. इस ड्रेस के इतने साधारण होने के बावजूद इसकी इतनी ज्यादा कीमत आपको हैरान कर देगी.

बोरी से बने प्लाजो की कीमत 60 हजार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बोरी से बना प्लाजो नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया है कि इस साधारण से दिखने वाले प्लाजो की कीमत 60 हजार रुपये है. जी हां, आपने सही सुना. जहां बोरियों का इस्तेमाल सब्जियां, आनाज, बर्तन, आदि भरने और ढोने के लिए किया जाता है वहीं इस बोरे का इस्तेमाल करके इस फैशनेबल प्लाजो को बनाया गया है. बोरी से बना ये प्लाजो, महज 60 हजार में बिक रहा है.

लोगों ने जमकर किए कॉमेंट

वीडियो में देखा गया कि जूट से बनी बोरियों का प्लाजो बना कर इसकी कीमत 60 हजार रखी गई है. जबकि एक बोरी की कीमत 50 रुपये से भी काफी कम होती है. इस अतरंगी ड्रेस की वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम के सच कड़वा है (@sachkadwahai) नामक पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में ये सवाल भी पूछा गया है कि, “क्या आप इस बोरी प्लाजो के लिए 60,000 रुपये देंगे?”

इस वीडियो को अभी तक 8.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 3 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं इस पर लोग तरह तरह के कॉमेंट कर के खूब मजे ले रहे हैं.

 

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago