Bihar

यात्री को आना था बिहार IndiGo एयरलाइंस ने पहुंचा दिया राजस्थान, DGCA ने दिए जांच के आदेश

इंडिगो एयरलाइंस ने एक यात्री को बिहार के बजाय राजस्थान पहुंचा दिया. इस मामले में शुक्रवार (3 फरवरी) को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच का आदेश का जारी किया है. डीजीसीए (DGCA) ने कहा कि यात्री को पटना (Patna) जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होना था, लेकिन इसके बजाय वह उदयपुर (Udaipur) जाने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

घटना 30 जनवरी (सोमवार) की बताई गई और यात्री को अगले दिन पटना के लिए रवाना कर दिया गया था. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफसर हुसैन नाम के यात्री ने इंडिगो की उड़ान 6ई-214 के जरिए पटना के लिए टिकट बुक किया था. यात्री निर्धारित फ्लाइट में सवार होने के लिए 30 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन वह गलती से इंडिगो की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई-319 में सवार हो गया.

उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा यात्री

यात्री को गलती का एहसास उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही हुआ. जिसके बाद उन्होंने उदयपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. जिन्होंने बाद में एयरलाइन को मामले की जानकारी दी. एयरलाइन ने कथित तौर पर उसी दिन उन्हें वापस दिल्ली और फिर 31 जनवरी को पटना भेजा. डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट मांगी हैं और एयरलाइन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

यात्री गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया?

उन्होंने कहा कि जांच में डीजीसीए यह पता लगाएगा कि यात्री के बोर्डिंग पास को अच्छी तरह से स्कैन क्यों नहीं किया गया और बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो जगह पर जांचा जाता है तो वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया. एयरलाइन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था, “हम 6E319 दिल्ली-उदयपुर उड़ान में एक यात्री के साथ हुई घटना से अवगत हैं.” एयरलाइन ने कहा, “हम इस मामले में अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.”

20 दिनों में दूसरी ऐसी घटना

पिछले 20 दिनों में इंडिगो (IndiGo Airlines) के विमान में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 13 जनवरी को एक यात्री जिसके पास इंदौर जाने वाली फ्लाइट का टिकट और बोर्डिंग पास था, वो गलत फ्लाइट में सवार हुआ और उसे नागपुर एयरपोर्ट पहुंच गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

37 मिनट ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

41 मिनट ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

4 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

4 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

7 घंटे ago