Bihar

बिहार: निकाह के लिए प्रेमिका की ली अग्नि परीक्षा, झुलसी तो प्रेमी ने ठुकराया; दो साल से यौन शोषण करने का आरोप

बिहार के बगहा में प्रेमी के कहने पर प्रेमिका अग्नि परीक्षा से गुजर गई। प्रेमी ने कहा-अगर सच्चा प्यार करती हो तो खुद को आग लगाकर दिखाओ। प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। प्रेमी वीडियो कॉल पर उसे तड़पता देखता रहा।

लड़की को परिवार ने अस्पताल पहुंचाया। वह ठीक हो भी हो गई, लेकिन प्रेमी और उसके परिवार ने धोखा दे दिया। शादी से पहले ही दहेज लिया और भाग गए। अब परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई है।

यह अग्निपरीक्षा की कहानी है बगहा के रामनगर इलाके की। युवक का नाम है शाहरुख खान (24)। 22 वर्षीय लड़की और शाहरुख का घर आस-पास ही है। दो साल पहले लड़की गांव के कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी। वह शाहरुख के घर के बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाने लगी, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

लड़की ने बताया कि पढ़ने आ रहे बच्चों के किताब में लड़का खत रख दिया करता था। पहले तो लड़की ने मना किया , लेकिन धीरे-धीरे उसकी बातों में आ गई। खतों का आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान शाहरुख खान ने मोबाइल नंबर भी दिया। वहीं दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। दोनों में फिजिकल रिलेशन भी बने।

23 मार्च को होनी थी शादी

अफेयर की बात जब लड़के की मां को पता चला तो उसने लड़की के घरवालों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी दोनों परिवारों के सहमति से तय कर दी गई। लड़की के परिवार के अनुसार आने वाले 23 मार्च को शादी होनी थी। इसके लिए दहेज भी तय हो गया था, जिसमें लड़की के परिजन ने लड़के वालों को बाइक खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार रुपए नगद दे दिए।

प्रेमी ने कहा- प्यार करती हो ताे आग लगाकर दिखाओ

लड़की ने बताया कि लगभग 3 माह पहले लड़के की मां वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान लड़के का मौसेरा बहनोई मां से मोबाइल लेकर बात करने लगा। इसकी सूचना जैसे ही शाहरुख को लगी शाहरुख फोन करके मुझे शादी नहीं करने की धमकी देने लगा।

इधर लड़की के माफी मांगने और मनाने पर शाहरुख ने कहा कि अगर सच्चा प्यार करती हो तो खुद को आग लगाकर दिखाओ। फिर 22 अक्टूबर को वीडियो कॉल पर लड़की ने लाइव आकर आग लगा लिया। परिवार और पड़ोसियों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इसका इलाज किया गया।

शाहरुख-सलमान समेत दो और नामजद

लड़की के स्वस्थ्य होने के बाद सबकुछ ठीक चलने लगा। कुछ दिन पहले फिर लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती ने महिला थाने में शाहरुख खान उर्फ अभिषेक गांव, उसके पिता मुन्ना सफी, छोटे भाई सलमान खान और मां शाहनाज खातून पर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। नामजद अभियुक्त घर छोड़ फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago