Bihar

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से, जानें कब होगा एग्जाम

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (B.ED 2023)के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से शुरू होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 15 मार्च 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा. जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी निर्धारित डेट से पंजीकरण कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन biharcetbed-lnmu.in आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है. एग्जाम 8 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को चेक कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है. दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री के कुल 37500 सीटों पर दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कैसे करे आवेदन: 

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. (एक्टिव होने के बाद)
  • मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.

अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

कितना देना होगा शुल्क ?

रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 1000 रुपए, बीसी व महिला अभ्यर्थी को 750 रुपए और एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थी को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा.

इन महत्वपूर्ण तारीखों का रखें ध्यान

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 फरवरी 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 15 फरवरी 2023
  • लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2023
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2023
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 30 मार्च 2023
  • परीक्षा की तिथि – 8 अप्रैल 2023

बता दें कि पिछले साल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 मई 2022 तक चली थी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई को किया गया था और प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी की गई थी. इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक का समय दिया गया था. प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद नतीजे 23 जुलाई को घोषित किए गए थे. परीक्षा का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से किया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

1 घंटा ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

9 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

9 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

16 घंटे ago