Bihar

अमित शाह ने CM नीतीश कुमार को किया फोन! जानें क्या हुई बात

बिहार के सियासी गलियारे की एक बड़ी खबर सामने आई है. सूबे में सियासी समीकरण बदले तो जदयू और भाजपा एक दूसरे के विरोधी दल बन चुके हैं. भाजपा और जदयू दोनों लगातार एक दूसरे पर हमलावर है. एक तरफ जहां आगामी चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बिहार का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं. इधर गृह मंत्री ने बिहार आगमन से पहले अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से फोन पर बातचीत की है. गठबंधन में अलग होने के बाद ये पहली बार हुआ है जब दोनों नेताओं की बातचीत हुई है.

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया है. इसकी जानकारी जब सामने आई है तो तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. लोगों के मन में ये सवाल भी चल सकता है कि कहीं बिहार में फिर कोई सियासी उलटफेर तो नहीं होने वाला. तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है. दरअसल, बिहार में राज्यपाल बदले जाने के सिलसिले में मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था और बातचीत की थी. ये दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

बिहार में बदले गए राज्यपाल, सीएम को आया था फोन!

बताते चलें कि केंद्र सरकार ने देशभर में कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. बिहार के भी राज्यपाल बदले गए हैं. फागू चौहान पहले बिहार के राज्यपाल थे लेकिन अब बिहार से उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि राज्यपाल बदले जाने की जानकारी उन्हें गृह मंत्री ने दे दी थी.

बिहार आ रहे अमित शाह

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आगामी 25 फरवरी को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान वो पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकिनगर में सभा को संबोधित करेंगे. वहीं पटना में किसान-मजदूर समागम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

7 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago