Samastipur

हीरा ज्वेलर्स लूटने वाली अंजली ने छोटी उम्र में किये है बड़े-बड़े कारनामे, युवक की हत्या के आरोप में भी जा चुकी है जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित हीरा ज्वेलर्स से 6 दिसंबर 2022 काे एक करोड़ के जेवर की लूट के मामले में एसटीएफ ने पटना से अंजली (22 वर्ष) नामक लड़की को गिरफ्तार किया। वह समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के धबोलिया गांव की रहने वाली है। उसके पिता कारी साह सखवा पंचायत के पूर्व मुखिया हैं। वह जून 2021 में गांव के ही मिथिलेश कुमार उर्फ लालू की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। इस हत्याकांड में अंजली की मां, भाई संजय, मंजय, कृष्ण कुमार आदि को भी जेल जाना पड़ा था।

रोसड़ा उपकारा में थी बंद, वहीं कृष्णा नामक कुख्यात से की दोस्ती :

अंजली गत वर्ष नवंबर तक रोसड़ा उपकारा में बंद थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान अंजली की नजदीकी जेल में बंद दूसरे जिले के कृष्णा नामक अपराधी से बढ़ी। दोनों ने मिलकर बाहर निकलने के बाद लूट के लिए गैंग तैयार किया। अंजली नवंबर 2022 में जेल से निकली थी। 3 दिसंबर को लूट की घटना को अंजाम दिया।

सात साथियों के साथ की थी लूट :

अपने 7 मित्रों के साथ अंजली लूट के लिए पहुंची थी। इस मामले में चेरिया बरियारपुर और समस्तीपुर के बहादुरपुर में हुई गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान उजागर हो गई। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने मित्रों के साथ नेपाल भाग गई थी। कुछ दिन नेपाल में रहने के बाद कोलकाता चली गई। बाद में बेगूसराय में अपना ठिकाना बनाया, ताकि उसका घर आना-जाना हो सके। इधर एसटीएफ के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए पटना पहुंच गई।

हीरा ज्वेलर्स से लूट की घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर गांव से एक स्वर्ण दुकानदार के अलावा सोना बेचने वाले और समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर से इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ‌

दो महीने से पुलिस ढूंढ रही थी :

पुलिस का कहना है कि जांच में जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार अंजलि ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर हीरा जवेलर्स से एक करोड़ के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान के कर्मी को पिस्टल की बट से मारकर जख्मी कर दिया था। अपराधियों दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी अपने साथ उड़ा ले गए थे। मामले के खुलासे के लिए जिला की स्पेशल टीम दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, तकनीकी अनुसंधान, आम सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ को दो महीने बाद यह सफलता मिली है।

बाइट :

एसटीएफ ने पटना से लूटकांड की मास्टरमाइंड अंजलि को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा उसे समस्तीपुर पुलिस को सौंपा गया है। उसे जेल भेज दिया जाएगा। रिमांड पर लेने के बाद उससे मुफस्सिल पुलिस पूछताछ करेगी।

-विनय तिवारी, एसपी, समस्तीपुर

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago