Bihar

अब निजी मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी फीस पर होगी पढ़ाई, नीतीश कैबिनेट की 28 एजेंडों पर मुहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में अब निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का खर्च बहुत कम हो जाएगा। नीतीश कैबिनेट ने निजी मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी फीस पर ही पढ़ाई के प्रस्ताव को मुहर लगा दी है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग से 270 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। नीतीश कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को 28 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें निजी मेडिकल कॉलेजों में स्टूडेंट्स की मुफ्त पढ़ाई का अहम फैसला लिया गया। इसके मुताबिक राज्य के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के 50% स्नातक एवं स्नातकोत्तर सीटों पर नामांकन एवं अन्य शुल्क राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित शुल्क के अनुरूप होगा। यानी कि मेडिकल स्टूडेंट्स अब निजी कॉलेजों में सरकारी फीस पर पढ़ाई कर सकेंगे।

इसके साथ ही राज्य में अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एसडीओ और डीएसपी आदि स्तर पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। ऐसे खिलाड़ियों को समकक्ष शैक्षणिक योग्यता 5 साल के अंदर लेना अनिवार्य होगा। साथ ही दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 270 शिक्षक नियुक्त होंगे। इसके लिए 270 पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा भी कैबिनेट बैठक में कई एजेडों को मंजूरी दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

7 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

8 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

8 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

11 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

16 घंटे ago