Bihar

बिहार: ताड़ी के 80 रुपये मांगने पर BSF जवान ने दुकानदार को मारी गोली, नशे की हालत में हुआ अरेस्ट

बिहार के सीवान जिले में महज 80 रुपये के लिए बीएसएफ जवान ने एक शख्स को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी.

पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उज्जवल पांडे के पास से पिस्टल, दो मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है.

यह घटना महाराजगंज के पोखरा गांव की है. यहां रहने वाला मुन्नीलाल ताड़ी बेच रहा था. बीएसएफ का जवान उज्ज्वल पांडेय ताड़ी पीने के लिए उसके पास आया था.

पैसे मांगे, तो दाग दीं तीन गोलियां

ताड़ी पीने के बाद जब मुन्नीलाल ने पैसे मांगे, तो उज्ज्वल पांडेय गुस्से में आ गया. उसने मौके पर ही उसने तीन गोली दाग दीं. इससे मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी.

इस मामले पर महाराजगंज के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि आरोपी उज्जवल पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. उस वक्त वह नशे की हालत में था. वह रतनपुर का रहने वाला है. उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस के अलावा एक बाइक भी बरामद की गई है. वहीं, घायल मुन्नीलाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

45 मिनट ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

6 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

8 घंटे ago