Bihar

76 दिन बाद आज स्वदेश लौटेंगे लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने भावुक ट्वीट कर दिया अपडेट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भारत वापस लौट रहे हैं। वे शनिवार को सिंगापुर से दिल्ली आ रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी आर्चाया ने ट्वीट कर लालू प्रसाद के भारत लौटने की खबर दी है। रोहिणी ने लोगों से अत्यंत भावुक अपील कर लालू प्रसाद का ध्यान रखने की बात कही है।

रोहिणी ने ट्वीट में लिखा है कि- आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सब के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं….अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।

एक अन्य ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने कविता की लाइनें लिख कर अपनी भावना को व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है-

निभाकर अपना फर्ज हमने

अपने ईश्वर स्वरूप पापा को बचाया है

आगे आप लोग की बारी है

जन-जन के नायक को

रखना सेहत की निगरानी है।

दरअसल, लालू प्रसाद के भारत लौटने की चर्चा पहले से ही थी। राजद के कुछ नेताओं ने सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी थी कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में लालू वापस भारत लौटेंगे। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर उसे कन्फर्म कर दिया है। लालू यादव के स्वदेश लौटने की खबर से उनके समर्थकों और राजद के नेताओं-कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

बताते चलें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव का सिंगापुर में 5 दिसंबर को माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी दोनो किडनी खराब हो गई थी। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपने पिता को अपनी एक किडनी देकर नया जीवन दिया है। लालू यादव उस समय से ही अपनी बेटी के पास सिंगापुर में ही थे।

किडनी के ऑपरेशन के दौरान लालू यादव का पूरा परिवार सिंगापुर में ही था। राबड़ी देवी भी काफी दिनों तक सिंगापुर में रहीं और उनकी देखभाल की थी। लालू यादव को किडनी देने पर रोहिणी आचार्य की काफी तारीफ हुई। आज भी रोहिणी की ट्वीट पर बहुत लोगों ने उस पर गर्व जताते हुए अपनी प्रतिकृया दी है। रोहिणी आचार्य भी अब पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। लेकिन लालू यादव अभी कुछ दिनों तक डॉक्टर की देखरेख में रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago