Bihar

बिहार के 14 IAS को दी गई विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति, 12 हो चुके हैं सेवानिवृत्त

बिहार में 14 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में पंचायती राज के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक शामिल हैं. ये प्रोन्नति 1 जनवरी 2006 के प्रभाव से लागू होगी.

इन आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नतिः

इसके अलावा सेवानिवृत्त हो चुके आईएएस अधिकारियों में उदय सिंह कुमावत, राणा अवधेश कुमार, अनवर आलम, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भृगुनाथ उपाध्याय, कुमार आनंद शामिल हैं. इसके अलावा दयानंद प्रसाद मुरलीधर राय, ओम एसएम बंदे और भृगुनाथ द्विवेदी के मामले विचलित होने की तिथि को सेवानिवृत्त रहने के कारण प्रोन्नति अप्रदत कर दी गई है, यानी अब इन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी.

प्रोन्नति के लिए कोर्ट से जारी हुआ आदेशः

दरअसल पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति को लेकर एक मामला दायर किया गया था और उसी मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है. उसके बाद अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने भी जारी कर दी है. सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा.

पिछले साल 9 अधिकारियों को मिली थी प्रोन्नति:

आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर में भी राजधानी पटना के डीएम समेत बिहार के 9 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी. 2010 बैच के इन सभी अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया था, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसकी जानाकरी दी थी. इन सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 यानी पद ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago