Bihar

बिहार के रोहतास में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक पर रेल परिचालन बाधित

बिहार के सासाराम के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मालगाड़ी के के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह हादसा बुधवार देर रात डेहरी के करवंदीया स्टेशन के समीप हुआ है। हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस हादसे से जुड़ी कई तस्वीरे भी सामने आई हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि डिब्बे पटरी से कितनी दूर तक गिरे हैं।

गौरतलब है कि न्यू करवंदीया स्टेशन अंतर्गत सीता विगहा गांव के समीप डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर लाइन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन की ओर से आ रही मालगाड़ी बेपटरी हुई। इस हादसे में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना स्थल पर रेलवे के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नही है। माल गाड़ी खाली लौट रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago