Bihar

बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग पर भड़के सुशील मोदी, याद दिलाए लालू-नीतीश के पुराने किस्से

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की सीएम नीतीश कुमार की मांग पर सुशील मोदी ने जमकर हमला बोला। पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार पर कई सवाल दाग दिए। उन्होने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार केंद्र में ताकतवर मंत्री थे। तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिला पाये? लालू प्रसाद तो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगवाने के लिए आधी रात के बाद राष्ट्रपति को जगाकर उनका हस्तक्षर करवाने का सुपर पावर रखते थे। वे तेजस्वी यादव को बताएं कि विशेष दर्जा दिलाने में क्यों विफल रहे?

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि मोदी सरकार ने बिहार को 1.40 लाख करोड़ के विशेष पैकेज के रूप में जो सहायता दी, वह विशेष दर्जा से अधिक लाभकारी है। राज्य सरकार विशेष पैकेज की योजनाएं लागू करने के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करा पाई। आरोप लगाया कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के मुद्दे का राजनीतिकरण कर विभिन्न समितियों की रिपोर्ट को झुठलाना चाहते हैं। तत्कालीन वित्त मंत्री चिदम्बरम ने विशेष राज्य के मुद्दे पर इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया था और रघुराम राजन कमेटी ने भी इस पर विचार किया था। ग्रुप और कमेटी, दोनों ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग स्वीकार नहीं की।

उन्होने कहा कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के मुद्दे का राजनीतिकरण कर विभिन्न समितियों की रिपोर्ट को झुठलाना चाहते हैं। तथ्यों की अनदेखी कर नीतीश कुमार का बार-बार विशेष राज्य की मांग करना अपनी विफलता पर पर्दा डालने की थेथरोलॉजी-मात्र हैलने की थेथरोलॉजी-मात्र है।

आपको बता दें कई बाक नीतीश कुमार केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। जिस पर सियासत भी होती है। और अब सुशील मोदी ने स्पेशल स्टेट की मांग को ही निराधार करार दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

24 घंटे ago