विश्व की पहली जनतंत्र की धरती वैशाली से 26 जनवरी को तीन मांग को लेकर पदयात्रा की शुरुआत होगी। पदयात्रा बिहार के वैशाली, झारखण्ड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से होते हुए 2000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर समाप्त होगी। पदयात्रा की शुरुआत जय सिंह राजपूत, प्रियंका मिश्रा, सुरेश बाबू पचौरी, संजय चंद्राकर और पूजा मिश्रा कर रहे हैं।
सभी लोग पदयात्रा को दिल्ली तक लेकर जाएंगे और रास्ते में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन कानून को लागू करवाने की मांग रखते हुए लोगों को जागरुक भी करेंगे। इसको लेकर जय सिंह राजपूत ने बताया कि पदयात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पदयात्रा गुरुवार को दिन के दस बजे से विश्व की पहली जनतंत्र की धरती वैशाली से शुरुआत की जा रही है।
जिसमे तीन कानून की मांग की जा रही है जो जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए पर आधारित है, और जो लोकतंत्र की परिभाषा को परिपूर्ण करता है और जिससे भारतीय लोकतंत्र अधिक स्पष्ट और मजबूत बनेगा। हमारी मांग में राइट टू रिजेक्ट (जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारीयों के ऊपर), राइट टू रेफेरेंडम (किसी भी कानून को लागू करने से पूर्व), राइट टू प्रोपोज अमेंडमेंट (किसी भी कानून में अपनी बातों को रखने का अधिकार) शामिल है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…