Bihar

कुशवाहा ने लालू और नीतीश पर साधा निशाना, कहा – अंतिम समय में शरद यादव को नहीं कर रहा था कोई याद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजनीति में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले सब यादव कार्ड तेरा देश की राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बिहार के तमाम छोटे-बड़े नेता इनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इनके निधन पर शो अर्पित करते हुए पार्टी के नेताओं पर इशारों ही इशारों में बड़ा आरोप लगाया है।

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, शरद जी के निधन की खबर रात में ही मिली बेहद ही दुखित है। उनके निधन से इतना बड़ा नुकसान हुआ है इतनी बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता है। शरद यादव देश में सामाजिक न्याय के एक केंद्र बन गए थे। इनके अलावा कोई दूसरा केंद्र ही नहीं बचा था। दिल्ली से यही निर्देश देते थे तो सामाजिक न्याय की गतिविधि चलती थी। आज उनके जाने के बाद वह सेंटर ही समाप्त हो गया है इससे बड़ा नुकसान कुछ नहीं हो सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह जीवन भर दलितों के लिए वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे और उनका अंत जिस रूप में हुआ हाल के दिनों में जिस तरह से मानसिक स्थिति उनकी बन गई थी वह बहुत ही दुखद स्थिति थी भगवान ना करे कि इस तरह का अंत किसी को मिले। इसका कारण है कि राजनीतिक रूप से उन्होंने जिन लोगों को संघर्ष कर बढ़ाया वैसे लोग ही उनसे अंतिम समय में बात करना छोड़ दिए थे।

कुशवाहा ने कहा कि, शरद जी इस बात से हमेशा परेशान रहते थे कि, पिछले कुछ दिनों से उनका समाचार लेने वाला कोई नहीं है। कुशवाहा ने इशारों इशारों में अपने ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है।

गौरतलब हो कि, शरद यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे। शरद यादव गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। बीते रात जब उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस लिया। इनका जन्म 1 जुलाई 1947 को हुआ था। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने यादव ने फेसबुक पेज पर दी थी। शरद यादव डॉक्टर लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

21 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

35 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

2 घंटे ago