Bihar

उपेंद्र कुशवाहा जदयू में अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं, नीतीश कुमार के फैसले का कर रहे इंतजार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में अपनी वर्तमान भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन भरोसा है कि शीर्ष नेतृत्व उनकी भूमिका बढ़ाएगा। वह इस निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे। कुशवाहा शनिवार को यह बातें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी प्रतिदिन कमजोर हो रही है। हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जाना चाहिए। मालूम हो कि कुढ़नी उप चुनाव में जदयू की हार के समय ही कुशवाहा ने जदयू की कमजोर स्थिति की चर्चा की थी। तब उन्होंने कहा था कि लोग हमारे सोच के अनुसार नहीं चल रहे हैं।

कुशवाहा बोले- पवेलियन में बैठा महसूस कर रहा हूं 

एक सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं। अगर इसमें शामिल होते तो कुछ सलाह दे सकते थे। हमारे लोगों की कुछ अपेक्षा है। इन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होने के बाद ही पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जाति के लोगों के लाभ की बात नहीं कर रहे हैं। दलित-शोषित आबादी के विकास की बात कर रहे हैं। इस समय वे पवेलियन में बैठा महसूस कर रहे हैं। मैदान में खेलने के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।

राजद से भी नाराजगी

कुशवाहा ने इशारे में राजद के प्रति भी अपनी नाराजगी दिखाई। उनके मुताबिक पूर्व कृषि मंत्री और शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर जैसे राजद के लोग भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। संकेत में यह भी कहा कि सीबीआई जांच में फंसे लालू प्रसाद के परिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मदद की उम्मीद हो सकती है। राजद के कुछ नेताओं को भाजपा से राहत मिल सकती है।

उन्होंने राजद विधायक सुधाकर सिंह के नीतीश विरोधी बयान को भी उदाहरण के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि लोगों का ऐसा भी आरोप है कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए राजद के नेता नीतीश की आलोचना कर रहे हैं। सुधाकर के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने से इस तरह के आरोप को बल मिलता है। क्योंकि तेजस्वी भी मान रहे हैं कि सुधाकर का बयान भाजपा के एजेंडा का हिस्सा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago