Bihar

ट्रक के वजन से भरभरा कर गिरा 18 साल पुराना पुल, दो बाइक सवार भी नदी में गिरे; समस्तीपुर की ढाई लाख आबादी प्रभावित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सतीघाट-राजघाट मार्ग में सोहरबा में कमला नदी पर बना स्कू पाइल पुल सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बालू लदे ट्रक के गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया। ट्रक पुल से झूल रहा है। इस दौरान पुल से बाइक सवार दो लोग भी नदी में गिर गए। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी की पांच पंचायतें और समस्तीपुर जिले की लगभग ढाई लाख की आबादी के लिए यह पुल लाइफ लाइन थी। वर्ष 2004 में इस पुल का निर्माण हुआ था। महज 18 साल पुरानी यह पुल ट्रक के गुजरने से भरभरा कर गिर गई।

बेगुसराय में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 13 करोड़ का पुल

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बेगुसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड के आहाेक घाट गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। करीब 13 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बना पुल दिसंबर 2022 में मिट्टी के दीवार की तरह गिर कर धराशायी हो गया। प्रदेश के पूर्व मंत्री सह बलिया (अब साहेबपुर कमाल विधानसभा) की तत्कालीन विधायक परवीन अमानुल्लाह की अनुशंसा पर बनाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

5 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

15 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

17 घंटे ago